पाकुड़ । बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस नेता तनवीर आलम की अध्यक्षता में विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार बैठक की एवं कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए कहा कि आप किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान ना दें। पूरा मन और ध्यान चुनाव और कांग्रेस की जीत पर दें। उन्होंने कहा कि चुनाव के अव शेष कुछ दिन रह गए हैं । आप लोग अपने अपने पंचायत में काम करना शुरू कर दे। तनवीर आलम ने नॉमिनेशन का डेट के बारे में भी कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ चर्चा की I तनवीर आलम ने विभिन्न पार्टी से आए दर्जनों कार्यकर्ता को कांग्रेस पार्टी का सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक पुरानी पार्टी है और इसका योगदान को जानता नहीं भूल सकती। इस अवसर पर सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।



