मुंबई । सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के लिए ऑनलाइन शॉपिंग करना भी किसी झंझट से कम नहीं है। उन्होंने खुद स्वीकारते हुए कहा कि मैं ऑनलाइन शॉपिंग में माहिर नहीं हूं। अमिताभ ने कहा, जब मैं शूटिंग के बाद घर लौटता हूं, तो अक्सर आधी रात हो जाती है। अगर मुझे उस समय कुछ खरीदना होता है, तो फोन उसके पास है, और ओटीपी उसके फोन पर जाएगा। इसलिए अब, वह अपना फोन मेरे पास एक बॉक्स में छोड़ देता है, ताकि अगर मुझे ओटीपी देना पड़े तो सहूलियत हो!
बच्चन ने हंसते हुए कहा कि धीरे-धीरे वह ऑनलाइन शॉपिंग को समझने लगे हैं, लेकिन वह अभी तक इसमें पूरी तरह से माहिर नहीं हो पाए हैं। आज तक, मैंने उस फोन का यूज नहीं किया है क्योंकि मैंने कुछ भी नहीं खरीदा है! अमिताभ बच्चन की यह बात दर्शकों के लिए न केवल मजेदार थी, बल्कि उन्होंने अपनी सरलता और विनम्रता से यह भी दिखाया कि वे सुपरस्टार होने के बावजूद कई सामान्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
मेगास्टार अमिताभ बच्चन अपने शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के 16वें सीजन में दर्शकों को हर एपिसोड में आकर्षित कर रहे हैं। हाल ही में, शो में एक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्रावणी नजर आईं, जिन्होंने गरीबों की मदद करने के अपने प्रयासों के बारे में बात की। इस दौरान, उन्होंने यह भी कहा कि उनका परिवार अमिताभ बच्चन का बहुत बड़ा प्रशंसक है, खासकर उनकी मां, जो 2000 से शो में भाग लेने की कोशिश कर रही हैं। इस बातचीत के बीच, अमिताभ बच्चन ने ऑनलाइन शॉपिंग में अपने संघर्षों का खुलासा किया। उन्होंने कहा, आप सभी ने ऑनलाइन शॉपिंग में महारत हासिल कर ली होगी, लेकिन मैं अभी भी इसे समझ नहीं पाया हूं। उन्होंने यह स्वीकार किया कि उन्हें ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) जैसी प्रक्रियाओं को समझने में कठिनाई होती है।
बच्चन ने कहा, क्या आपको वह कोड पता है जो आपके फोन पर आता है, जिसे आपको डिलीवरी के वक्त देना पड़ता है? खैर, मुझसे कहा गया कि मैं अपना नंबर न दूं, नहीं तो इससे परेशानी खड़ी हो जाएगी। उन्होंने अपनी ऑनलाइन शॉपिंग की चुनौतियों का जिक्र करते हुए बताया कि जब भी उन्हें कुछ ऑर्डर करना होता था, तो उन्होंने अपने हाउस हेल्प का नंबर दे दिया है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


