देवघर संताल एक्सप्रेस:-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा के राष्ट्रीय अभियान के तहत सावन में नरेंद्र मोदी विकास मिशन चलो गांव की ओर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार विद्यार्थी के नेतृत्व में टीम डॉ राजीव रंजन की देखरेख में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के मौके पर झारखंड कुर्मी महासभा के महासाचिव व भाजपा नेता सह प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ राजीव रंजन ने कहा कि टीम का उद्देश्य आमजनमानस व पर्यावरण की सेवा करना ही है। जिससे नये भारत के निर्माण व 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अपना एक छोट सा सहयोग कर प्रधानमंत्री के सपने को पूरा किया जा सके। आज एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बैद्यनाथधाम स्टेशन देवघर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र तपोवन, ढकोडीह में नरेंद्र मोदी विकास मिशन चलो गांव की ओर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोध कुमार विद्यार्थी के नेतृत्व में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प टीम द्वारा लिया गया। प्रधानमंत्री मोदी की ओर से शुरू किया गया एक पेड़ मां के नाम अभियान के देश के लिए मील का पत्थर साबित होगा। कोरोना काल में देश ही नहीं विश्व ने आक्सीजन की कमी का दंश झेला है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पेड़ पौधे लगाना सबसे महत्वपूर्ण हो गया है.कल कारखानों और गाड़ियों से निकलने वाली विषैले धुवां से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा। नरेंद्र मोदी विकास मिशन चलो गांव की ओर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार विद्यार्थी ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग हो रहा है ऐसे में स्वच्छ हवा लेने के लिए पौधारोपण करना बहुत जरूरी है। आज डॉ राजीव रंजन टीम द्वारा किया गया पौधारोपण आने वाले 10 सालों में यह वृक्ष के रूप में तैयार होकर सभी को छांव देने का काम करेगा।एक पेड़ मां के नाम अभियान में यह एक अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से क्लाइमेट चेंज हो रहा है ऐसे में वर्तमान में पौधारोपणरोपण करना बहुत आवश्यक है। प्रधानमंत्री ने यह अभियान चलाकर सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया है। सभी लोग कम से कम एक पेड़ अपने मां के नाम जरूर लगाए। इस अभियान को मां से जोड़ा गया है। साथ ही लक्ष्य रखा गया है कि हर व्यक्ति अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाए। भावनात्मक जुड़ाव के बाद हर व्यक्ति अपनी मां के नाम एक पेड़ लगाएगा।कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ राजीव रंजन टीम सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


