विस चुनाव को लेकर सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ ने किया विभिन्न कोषांगो का गठन
रानीश्वर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के आदेश पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने सोमवार को विभिन्न कोषांगो का गठन किया।साथ ही विधानसभा चुनाव 2024 के लिए प्रतिनियुक्त कर्मचारियों एवं पदाधिकारी के साथ बैठक कर कार्य का निष्पादन सजगता के साथ ससमय पूरा करने का आदेश दिया। मौके पर उन्होंने कहा कि आचार संहिता उलंघन का मामला प्रकाश में आने पर त्वरित करवाई करें| उन्होंने कर्मचारियों को बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ने का सख्त आदेश दिया। इसके अलावा बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने थामा प्रभारी बलराम सिंह के साथ पश्चिम बंगाल सीमा की स्थित दिगुली एवं महेश खाला चेकनाका का निरीक्षण करते हुए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस जवानों को आवश्यक निदेश दिए|




