संताल एक्सप्रेस संवाददाता – मिनहाज राही
मधुपुर : झारखण्ड सरकार की महत्वाकांक्षी मंइया सम्मान योजना का आवेदन करने का पहला दिन शनिवार को सभी केन्द्रों पर महिलाओ की भारी भीड़ देखी गयी। महिलाए प्रातः 10 बजे से ही केन्द्रो पर कतार में लगी दिखीं । सरवर डाउन रहने के कारण महिलाओं को फार्म भरने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और बड़ी संख्या में महिलाएं निराश होकर वापस लौट गयी। झारखंड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के तहत 21 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को प्रति माह एक हजार रुपया दिया जायेगा। योजना का लाभ शत-प्रतिशत महिलाओं तक पहुंचाने में प्रचार-प्रसार का काफी महत्वपूर्ण योगदान है। ऐसे में 03 से 10 अगस्त तक योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को लगने वाले शिविर में आवेदन स्वयं उपस्थित होकर करना होगा। योजना का लाभ लेने हेतु आवेदन के साथ राशन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पास बुक व वोटर कार्ड की छाया प्रतियां और एक पासपोर्ट साइज फोटो जमा करना है इसके लिए
मधुपुर नगर पालिका सभागार , अपग्रेड उर्दू विद्यालय भवन खलासी मोहल्ला, युएमएस हरिजन टोला चंदवारी, वार्ड विकास केंद्र पसिया, वार्ड विकास केंद्र चरखी पहाड़ी में कैंप लगाया गया है इसकी जानकारी अंचला अधिकारी मधुपुर यामुन रविदास ने दी है।


