शिकारीपाड़ा। शिकारीपाड़ा पुलिस ने शराब के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर दुमका- सिउड़ी मार्ग के चकलता मोड़ से टाटा सूमो में ले जायी जा रही 135 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
मामले में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी हरिप्रसाद साह ने बताया कि पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि टाटा सूमो से अवैध शराब की खेप पश्चिम बंगाल से शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र होते हुए बिहार भेजी जा रही है। सूचना के सत्यापन एवं कारवाई को लेकर अवर निरीक्षक आशीष भारद्वाज ने अपनी टीम के साथ दुमका सिउड़ी मार्ग के चकलता मोड़ पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान टाटा सुमो जिसका नंबर बिहार राज्य का है को रोककर जांच की तो पाया कि टाटा सुमो के सीट के नीचे चैंबर बनाकर शराब की बोतल भर कर रखी गई है| जब उनका आकलन किया गया तो 135 लीटर अंग्रेजी शराब निकली। शराब एवं गाड़ी को जप्त करते हुए चालक एवं उसमें साथ चल रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाना लाया गया है। वाहन का चालक संदीप कुमार ग्राम हरमंडल टोला थाना बेलदौर एवं दूसरा व्यक्ति लक्ष्मण कुमार जो गाड़ी का मालिक एवं शराब माफिया है ग्राम चुकती थाना मानसी जिला खगड़िया का रहने वाला हैं| गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध अवर निरीक्षक आशीष भारद्वाज के बयान पर शिकारीपाड़ा थाना कांड संख्या 101/24 धारा 272/275/293/ 317 एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 47 ए के तहत मामला दर्ज करते हुए शनिवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


