संताल एक्सप्रेस संवाददाता
देवघर। देवघर प्रेस क्लब के प्रस्तावित चुनाव को लेकर सदस्यता अभियान 5 अगस्त से 15 अगस्त 2024 तक चलेगा। सूचना भवन में आयोजित बैठक में प्रेस क्लब के संविधान (बायलॉज) के मसौदे पर विस्तृत चर्चा हुई। संविधान का मसौदा तैयार करने हेतु नौ सदस्यीय समिति का गठन किया गया था। समिति में राज कुमार शर्मा, चंद्रविजय चंदन, शिवम मिश्रा, जेम्स कुमार नवाब, शैलेंद्र मिश्र, फाल्गुनी मरीक कुशवाहा, परमजीत कुमार, राकेश पुरोहितवार और कंचन सौरभ मिश्र थे। बैठक में संविधान को कुछ परिवर्तन के बाद स्वीकृति दे दी गई।
सदस्यता अभियान के लिए एक तीन सदस्यीय सदस्यता कमिटी गठित की गई, जिसके सदस्य हैं अशोक बरणवाल, फाल्गुनी मरीक कुवाहा और अनंत झा। प्रेस क्लब के सभी पत्रकार सदस्य होंगे। रजिस्टर्ड संस्थान में कार्यरत पत्रकार के द्वारा संस्थान द्वारा निर्गत पहचान पत्र/ प्राधिकार पत्र/ एक्रीडिएशन पत्र। यदि किसी रजिस्टर्ड संस्थान में कार्यरत पत्रकार के पास संस्थान द्वारा निर्गत पहचान पत्र नहीं है तो उन्हें शपथ पत्र के माध्यम से सदस्यता के लिए आवेदन करना होगा।प्रेस क्लब की सदस्यता के लिए 500₹ प्रति वर्ष शुल्क , जबकि आजीवन सदस्यता के लिए 5000₹ शुल्क देय होंगे।
सभी सदस्य सभी पदों पर चुनाव लड़ सकते हैं। पहले चुनाव में किसी प्रकार की अर्हता की जरूरत नहीं है। प्रस्तावित कार्यकारिणी में एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, एक सचिव, संयुक्त सचिव के दो , कोषाध्यक्ष एक , सह कोषाध्यक्ष के एक पद होंगे। कार्यकारिणी में कुल 11 सदस्य होंगे। यानी कुल पदों की संख्या 19 होगी।
इन पदों पर चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों के लिए शुल्क का निर्धारण भी किया गया।
सदस्यता(मतदाता) सूची का अंतिम प्रकाशन 20 अगस्त को किया जाएगा। बैठक में कुल 40 पत्रकार सम्मिलित हुए। अगली बैठक 22 अगस्त 2024 को होगी।


