साहिबगंज। अपहरण कांड के सफल उद्भेदन पर एसपी अमित कुमार सिंह ने पुलिस टीम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अपहृत की सकुशल बरामदगी साहिबगंज पुलिस के चैलेंजिंग था। लेकिन पुलिस टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए जिला का नाम रोशन किया है। एसपी ने टीम में शामिल राजमहल एडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी, राजमहल थाना प्रभारी गुलाम सरवर, राधानगर थाना प्रभारी नीतेश कुमार पांडेय, पुअनि हसनैन अंसारी, फुलेश्वर अकेला, राजमहल पुअनि बिट्टू कुमार साहा, ददन साह, सालखू मुर्मू, राधानगर सअनि सुनील कुमार मेहता, मनोज कुमार पासवान, हवलदार सोनाराम सोरेन, आरक्षी सर्वेश्वर सोरेन, अमन कुमार, प्रवीण कुमार, मानवेल सोरेन को प्रशस्ति पत्र सौंप उन्हें पुरस्कृत किया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


