महागामा : डीएवी पब्लिक स्कूल ऊर्जानगर के सभागार में 12वीं वाणिज्य के मेधावी छात्र गौरव कुमार को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। इस दौरान प्राचार्य ए के श्रीवास्तव ने बताया कि डीएवी के छात्र गौरव ने हिमाचल प्रदेश के आइआइएम सिरमौर में बीएमएस सह एमबीए इंटीग्रेटेड कोर्स में दाखिला लेकर डीएवी विद्यालय को गौरवान्वित किया है। प्राचार्य ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को मेधावी छात्र से प्रेरणा लेकर मन लगाकर पढ़ने व सफलता अर्जित करने को लेकर प्रोत्साहित किया। सम्मान समारोह के दौरान वाणिज्य विभाग के यूपी सिंह, रूपा मजूमदार, दीपक कुमार गुप्ता, संजीव कुमार, ए हक, प्रशांत चक्रवर्ती आदि की सराहना करते हुए बताया कि इनके मार्गदर्शन में छात्र ने उज्जवल भविष्य गढ़ने में सफलता पायी है। मंच का संचालन लिली कुसुम ने किया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


