देवघर संताल एक्सप्रेस:-नगर आयुक्त के द्वारा वरीय सफाई निरीक्षक अजय कुमार को निर्देश दिया गया कि नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत बिजली शाखा के साथ छठ घाट का भ्रमण किया गया,शिव गंगा ,माथा बांध, दड़वा नदी, छत्तीशी छठ घाट,सभी वार्ड के छठ घाट की विशेष सफाई हेतु सूची तैयार कर कार्य करवाना सुनिश्चित करेंगे, उनके साथ रोड सरकार की टीम को भी टैग करके छठ घाटों की आसपास झाड़ी एवं अन्य कार्य का निष्पादन करने को निर्देश दिया गया। सहायक अभियंता विद्युत शाखा के कमलेश सोरेन को निर्देश दिया गया कि छठ घाट के पहुंच पथों पर पथ प्रकाश क्रियाशील रहे ये सुनिश्चित करें।विशेष टीम लगाकर सभी बंद पड़े स्ट्रीट लाइट को क्रियाशील करने का भी निर्देश दिया गया।मौके पर उपस्थित सहायक नगर आयुक्त गौरव कुमार,रंजीत सिंह
नगर प्रबंधक,सतीश कुमार दास,प्रकाश मिश्रा,सहायक अभियंता कमलेश सोरेन,वरीय सफाई निरीक्षक अजय कुमार,मनीष भारद्वाज,
विद्युत शाखा के कुणाल खवाड़े वार्ड जमादार प्रदीप कुमार ठाकुर।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


