देवघर संताल एक्सप्रेस:-NTA द्वारा आयोजित UGC NET, JRF की अंग्रेजी परीक्षा में देवघर की अनिशा कुमारी ने 99.9468993 परसेंटाइल लाकर अपने माता-पिता सहित देवघर का नाम रौशन किया है।जानकारी हो कि दो भाई बहनों में छोटी अनिशा कुमारी ने बीएचयू से स्नातक और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त किया है। वर्तमान में वह बीएचयू से बीएड कर रही हैं। इसके पूर्व उन्होंने गीता देवी डीएवी स्कूल, भण्डारकोला से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा प्राप्त की है। उनके पिता सरोज कुमार चौधरी राम मंदिर हाई स्कूल, देवघर में अंग्रेजी के शिक्षक हैं और उनकी मां रूबी कुमारी एक गृहिणी हैं।अनिशा कुमारी के पिता सरोज कुमार चौधरी बताते हैं कि अनिशा बचपन से ही पढ़ाई के प्रति जागरूक रही है। आगे उसका सपना अंग्रेजी का प्रोफ़ेसर बनना है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


