अवैध पैसे, शराब व प्रलोभन से जुड़े मामलों पर विशेष छापेमारी चलाने का निर्देश
देवघर। जिला निर्वाचन पदाधिकरी सह डीसी विशाल सागर की अध्यक्षता में विधानसभा आम चुनाव, 2024 को लेकर जिलास्तरीय प्रवर्तन एजेंसियों के साथ बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान डीसी ने सभी को संबोधित करते हुए निर्वाचन से जुड़ी जानकारियों के साथ आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के पश्चात किये जाने वाले कार्यों से संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों को अवगत कराया गया। साथ ही बैंक खाता के माध्यम से संदिग्ध लेन – देन के संबंध में आयोग के निर्देशों के अनुपालन से संबंध में सभी बैंकों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही असमान्य एवं संदिग्ध रूप से नगद राशि के निकासी एवं जमा के बारे में चुनाव आयोग के निर्देर्शों की विस्तृत जानकारी सभी को दी गई।
इसके अलावा बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी विशाल सागर ने सभी संबंधित विभागों यथा वन, परिवहन, डाक विभाग, रेलवे, पुलिस, कस्टम, आयकर विभाग, उत्पाद विभाग, देवघर एयरपोर्ट, जीएसटी समेत सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा किए जाने वाले कार्यों को लेकर आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया, ताकि निष्पक्ष, पारदर्शी, स्वतंत्र एवं भयमुक्त माहौल में निर्वाचन से जुड़े कार्यों को पूर्ण किया जा सके। आगे डीसी ने सभी चेकनाकों पर एसएसटी टीम के साथ बैंक, वन विभाग, उत्पाद विभाग, जीएसटी व संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर ज्वाइंट ऑपरेशन चलाने का निदेश दिया। साथ ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी ने विधानसभा आम चुनाव के सफल संचालन को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को निदेशित किया कि विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा किए गए व्यय की निगरानी, कानूनी प्रावधान, जब्त करने की प्रक्रिया और कार्यवाही के बारे में सजग होकर कार्य करें। आगे
डीसी ने एयरपोर्ट, सभी रेलवे स्टेशन, सीमावर्ती इलाकों के अलावा अवैध पैसे, शराब व प्रलोभन से जुड़े मामलों पर नियंत्रण रखने के उदेश्य से संबंधित विभाग के अधिकारियों को एक्टिव होकर विशेष छापेमारी अभियान शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चलाने का निर्देश दिया। इस दौरान एसपी अजीत पीटर डुंगडुग, वन प्रमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, राज्यकर संयुक्त आयुक्त, देवघर-सह-वरीय पदाधिकारी, व्यय लेखा कोषांग, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, अग्रणी बैंक प्रबंधक, आयकर पदाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक, डाकपाल, मुख्य डाकघर, रेलवे प्रबंधक, जसीडीह/बैद्यनाथधाम/देवघर/मधुपुर, पुलिस निरीक्षक, जी०आर०पी०, रेलवे थाना-जसीडीह, पुलिस निरीक्षक, आर०पी०एफ०, रेलवे थाना-जसीडीह, देवघर एयरपोर्ट के अधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, संबंधित अधिकार, पुलिस पदाधिकारी, सभी बैंकों के प्रतिनिधि एवं संबंधित कोषांग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।


