फर्जी गैस कस्टमर केयर अधिकारी बनकर करते थे ठगी
देवघर। साइबर पुलिस ने साक्ष्य के आधार पर जिला के मोहनपुर थाना अंतर्गत ग्राम मोहनपुर हाई स्कूल के पास छापामारी कर 05 (पांच) एवं साईबर ठग को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार साइबर आरोपी में जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बांक के अरबिन्द कुमार मंडल,पिता रामरेख मंडल,गौतम कुमार, पिता नंदकिशोर मंडल,दुमका जिला के तलझारी थाना के ग्राम खिजुरमा के पप्पू राय,पिता राहुल राय,सारठ थाना के ग्राम नयाखरना के दीपक दास उर्फ दीपु दास,पिता अवनिश मेहरा,जसीडीह थाना के बैद्यनाथपुर के गाँव के दीवाकर कुमार दास,पिता मुरली दास को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार किये गये साइबर ठग ने पूछताछ में साइबर पुलिस को बताया कि फर्जी मोबाइल नम्बर से फर्जी बैंक पदाधिकारी बनकर आम लोगों को एटीएम बंद होने एवं उसे चालू कराने के लिए सीरीज कॉल करना। उसके बाद कस्टमर को झांसे में लेकर ओटीपी प्राप्त कर ठगी करना।फर्जी क्रेडिट कार्ड पदाधिकारी बनकर क्रेडिट कार्ड केवाईसी अपडेट के नाम पर उपभोक्ताओं को झांसा देकर ठगी करना। फर्जी गैस कस्टमर केयर अधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को बिल बकाया का झांसा देकर बिल भुगतान हेतु क्विक सपोर्ट एप का लिंक के माध्यम से ठगी करते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से जप्त मो०न० पर भारत देश विभिन्न राज्यों में क्राईम लिंक पाया गया है।वही गिरफ्तार अभियुक्त दीपक दास उर्फ दीपु दास के विरूद्ध पूर्व से साईबर थाना कांड सं057/20 एवं सारठ थाना कांड सं.188/17 दर्ज है।


