चुनाव की रणनीति को लेकर बासुकीनाथ, सहारा व जरमुंडी मंडल भाजपा की संयुक्त बैठक आयोजित
जरमुंडी। भारतीय जनता पार्टी बासुकीनाथ नगर, सहारा मंडल एवं जरमुंडी मंडल की संयुक्त बैठक मंडल अध्यक्ष क्रमशः शैलेश राव,मुरलीधर मंडल एवं अनूप कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से भारत सरकार के मंत्री डॉ राज भूषण चौधरी,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद व पूर्व विधायक देवेंद्र कुंवर, प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा व जिला अध्यक्ष गौरव कांत उपस्थित थे। इस मौके पर बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। मंत्री ने कहा कि चुनाव की रणभेरी बज चुकी है, एक-एक कार्यकर्ता पूरी जरमुंडी से भाजपा के विजय अभियान हेतु कमर कस लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार ने जनता से जो वादा किया था उसे पूरा नहीं कर सकी है। आज जब चुनाव का वक्त आया है तो लोक लुभावन वादा कर रही है। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभय कांत प्रसाद ने कहा कि एक-एक कार्यकर्ता अपने बूथ पर पार्टी को मजबूत बनायें। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ताओं को बूथ जीतो चुनाव जीतो का मंत्र भी दिया। पूर्व विधायक देवेंद्र कुंवर ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों के बीच विकास को पहुंचाने का काम किया है अगर राज्य में सतत विकास चाहिए तो डबल इंजन की सरकार बनानी होगी तभी विकास में और गति आएगी।इस मौके पर प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा व जिला अध्यक्ष गौरव कांत ने भी संबोधित किया। मौके पर विशंभर राव, जय किशोर साह, रंजीत पांडे, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोज साह,प्रभात सिंह, महिला मोर्चा महामंत्री, मनोरमा देवी, कार्तिक राव, मनमोहन झा, आनंदी झा, पप्पू सिंह, बालमुकुंद ठाकुर, राज नारायण गुप्ता, विवेक पंडा, प्रीतम सिंह, जयप्रकाश शर्मा, पप्पू सिंह,
रमेश मिश्रा, सोनू मिर्धा, पवन तुरी,
मिथिलेश झा , बनारसी राम , नवीन राव, सचिन राव, मनोज मंडल, प्रहलाद राय , संजय प्रसाद, राजेंद्र प्रधान, राजधर मरीक , दिवाकर राणा,प्रशांत दत्त, कुंदन देवी, अशोक मोदी, यदुनाथ महतो, बलराम यादव, संतोष मंडल, निर्मला राउत, जनार्दन यादव, विकास राणा, नवोद मसात, आनंदी मांझी, सीताराम मंडल, ठाकुर सिंह, रंजीत गंधर्व, रतन बिहारी प्रसाद, बबलू भुई सहित दर्जनों अन्य मौजूद थे।


