साहिबगंज। जिले के सदर अस्पताल धीरे-धीरे पटरी पर नजर आती दिख रही है. जहाँ डीएस डॉ. मोहन मुर्मू व प्रशासनिक डॉ. मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को सदर अस्पताल का स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लेने अस्पताल पहुचे। इस दौरान ड्यूटी रोस्टर का अवलोकन किया है। इसमे भारी गड़बड़ी पाई जाने पर डीएस व प्रशासनिक डीएस ने काफी नाराजगी जाहिर की है। जायजा के दौरान कई कर्मियों का एडवांस में हाजरी बना पाया गया। इसपर प्रशासनिक डीएस ने जमकर फटकार लगाते हुए कुछ कर्मियों की हाजरी काट दी है। इसके अलावा दो स्वास्थ कर्मी का विलंब से पहुचने पर कड़ी फटकार लगाते हुए समय पर पहुचने के निर्देश दिए है। उधर अस्पताल के एंबुलेंस को लेकर कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि किलोमीटर के हिसाब से निर्धारित दर का नोटिश चिपकाने की बात कही है। इसके अलावा प्रसूता वार्ड, ओपीडी, आईपीडी समेत अन्य वार्डो का जायजा लिया है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


