साहिबगंज/डॉo अंजुम इक़बाल राज्य कालाजार सलाहकार राँची झारखण्ड एवं श्री पारस मनी रिजनल कार्यालय पटना बिहार के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बोरियो के अंतर्गत कालाजार प्रभावित गाँव पंडरिया का विजिट किया गया! जिसमे टीम के द्वारा पंडरिया गाँव में चल रहे इंटेंसीफाइड कालाजार सर्च कार्यक्रम का मॉनिटरिंग किया गया एवं एमपीडब्ल्यू को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए! टीम के द्वारा एमपीडब्ल्यू के पास कालाजार से सम्बंधित सभी प्रकार के रजिस्टर, प्रतिवेदन एवं दस्तावेज का अवलोकन किए एवं सर्च के दौरान मिले कालाजार संभावित मरीजों को जल्द से जल्द जाँच करवाने को कहा गया ! मौके पर डॉo सत्ती बाबू डाबडा जिला वीबीडीसलाहकार , मनोहर पंडित एमटीएस, शशिशेखर शर्मा, विनोद कुमार, विक्रम शर्मा, बेंजामीन मुर्मू, मोo जहांगीर दौला आदि एमपीडब्ल्यू एवं बीटी हांसदा सहिया मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


