नाला (जामताड़ा)- विधानसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर नाला प्रखंड सभागार में बीएलओ तथा बीएलओ सुपरवाइजर के साथ सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी आकांक्षा कुमारी तथा सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी अकांक्षा कुमारी तथा सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी मोहम्मद कयूम अंसारी ने बैठक की। इस दौरान बीएलओ तथा बीएलओ सुपरवाइजर को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में सभी बीएलओ तथा सुपरवाइजरों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।इस दौरान मतदान केंद्र में बिजली,पानी, रैम्प, शौचालय, फर्नीचर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने, बीएजी(बुथ अवेयरनेस ग्रुप )सदस्य को एक्टिव करने एवं वोटर को जागरुक करने,होम वोटिंग, वाहन द्वारा बुथ तक जाने वाले वोटर की सूची, भीआईएस( मतदाता सूची पर्चा) प्रत्येक वोटर को अलग अलग कर देने का निर्देश दिया गया। साथ ही एएसडी सूची तैयार करने,पोलिंग पार्टी को रिसीव करने,ले आउट को तैयार करने एवं 200 मीटर के रेडियस में लाइन खींचने,वोटर को पहचान करने में मदद करने, वोलिंटियर(18 उम्र से नीचे 14 वर्ष तक)का चयन आदि का निर्देश दिया गया। मौके पर निर्वाचन कार्यालय श्रवण मरांडी, राजेंद्र बेसरा, पर्यवेक्षक सुबल कुमार शर्मा, राजस्व कर्मचारी लक्ष्मी मंडल, बीएलओ इंदुमती मुर्मू,ललीता मुर्मू,संध्या महतो,पाकु मुर्मू,बिलादी मुर्मू,सितारानी मरांडी,रेणुका देवी,शिखा कुमारी,बिजली कुमारी,अनीता महतो,सुप्रा राय,ममता रानी मंडल, उषा रानी यादव,नियती यादव,शकुन्तला देवी,मालती हेम्ब्रम, मिना देवी, शांता दास,संध्या रानी मंडल, सेफाली मंडल, कल्पना घोष, अमीना बीबी,चायना मंडल, शिउली हालदार,लजवंती पाल,गरबिनी मित्र,फुलटुसी बाउरी,अर्चना गोरांई सहित अन्य बीएलओ तथा बीएलओ सुपरवाइजर मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


