सुरक्षा एवं बचाव को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक
हनवारा संवाददाता : महागामा प्रखंड में क्षेत्र में डायरिया से प्रभावित गांवों का स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा शुक्रवार को निरीक्षण किया गया। टीम में गोड्डा आईडीएसपी पदाधिकारी संतोष कुमार, महागामा चिकित्सक अनुज कुमार और लैब टेक्नीशियन अब्दुल मन्नान आदि शामिल थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम डायरिया प्रभावित गांव कोलझारा,भोजूचक और बलिया पहुंची। पिछले दिनों कोलझारा गांव में डायरिया की चपेट में आने से 18 वर्षीय नसीबा खातून की जान चली गई थी और कई लोग प्रभावित हो गए थे वहीं भोजूचक और बलिया गांव में भी डायरिया की चपेट में आने से कई लोग प्रभावित हो गए थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम पीड़ित परिवार से मिलकर परिवार के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों को डायरिया से सुरक्षा एवं बचाव की जानकारी दी गई साथ ही लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि पानी को गर्म कर ठंडा पीएं, गर्म भोजन करें और बाहरी कोई भी चीज नहीं खाएं। इस दौरान टीम के द्वारा ग्रामीणों के बीच दवा का वितरण किया गया साथ ही ब्लीचिंग पाउडर का भी छिड़काव कराया गया। इस दौरान बताया गया कि अगर किसी व्यक्ति में डायरिया का लक्ष्य दिखें तो अस्पताल ले कर जाय किसी के बहकावे में न रहे। चिकित्सक अनुज कुमार ने बताया कि तीन गांवों का डोर टू डोर निरीक्षण किया गया लेकिन एक भी नया मामला नहीं मिला हालांकि स्थानीय एएनएम और सहिया को गांव में नजर रखने का निर्देश दिया गया है अगर किसी व्यक्ति में डायरिया का लक्ष्य दिखें तो उसे तुरंत अस्पताल भेजें ताकि मरीज का बेहतर उपचार किया जा सकें। मौके पर एमपीडब्ल्यू असलम रिजवी, मुर्तजा, एएनएम प्रेमलता, कुमकुम, राधा समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


