संताल एक्सप्रेस टीम
पाकुड़। पाकुड़ जिले के सबसे हॉट सीट झामुमो का गढ़ लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से इस बार झामुमो नए चेहरे को उतारने की बात की चर्चा बाजारों में खूब हो रही है। हालांकि सिटिंग विधायक दिनेश मरांडी अपने टिकट को लेकर आश्वस्त है । सूत्रों की माने तो पार्टी के अंदर ही तरह-तरह चर्चा का बाजार गर्म ।लिट्टीपाड़ा विधान सभा से इस बार चार से पांच पार्टी के पदाधिकारी प्रत्याशी के दौड़ में अपनी दावेदारी की तैयारी में जुटे हैं और राजधानी में डेरा भी जमाए हुए हैं। उधर भाजपा भी इस बार लिट्टीपाड़ा से नए चेहरे को उतारने की तैयारी में है। लेकिन दोनों दलों के अंदर खाने से नए चेहरे को टिकट देने की घोषणा होते ही बखेड़ा और बवाल होने की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि अब तक ना तो झामुमो ने कैंडिडेट का नाम डिक्लेअर किया है और नहीं बीजेपी।लेकिन पूरे विधानसभा में दोनों दलों के नए प्रत्याशी होने की बात चर्चा बाजारों में खूब है। और देखना है कि दोनों पार्टी किस नए चेहरे को अपना पार्टी प्रत्याशी के रूप में लिट्टीपाड़ा विधानसभा से किसे उतारती है ।हालांकि कि झामुमो से जुड़े लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के प्रखंड और जिला स्तर के नेता दबी जुबान में इस बार पार्टी प्रत्याशी बदलने की बात कह रहे है। लेकिन यह तो अब पार्टी के शीर्ष नेता को तय करना है की लिट्टीपाड़ा के सिटिंग विधायक ही पार्टी प्रत्याशी होंगे या फिर कोई और।लेकिन इतना तो तय है कि इस बार झामुमो के अंदर इस बार लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है ।कुछ ऐसा ही सीन और सुना जा रहा है भाजपा में भी अगर किसी बाहर के नेता को टिकट दिया गया तो विरोध और बखेड़ा खड़ा होगा। हालांकि भाजपा के प्रत्याशी की घोषणा संभवत आज या कल तक होने की बात चल रही है। लेकिन इतना तो तय है कि इस बार अगर भाजपा नए चेहरे को उतरती है तो चुनाव में फाइट होने की संभावना है और चुनाव का परिणाम भी कुछ चौंकाने वाला आ सकता है।मालूम हो की लिट्टीपाड़ा शुरू से झामुमो का गढ़ कर रहा है। लिट्टीपाड़ा को विपक्ष इस बार टारगेट कर झामुमो में गढ़ को भेदने में पूरी ताकत लगाने में पूरी तागत झोक दी है। लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में आदिवासी, आदमी जनजाति और अल्पसंख्यकों की अच्छी खासी वोटर की संख्या है। लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 17380 वोटर हैं, जिनमें पुरुष 1,60000, 56 और महिला एक लाख 11,331 वोटर है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


