देवघर संताल एक्सप्रेस:-झारखंड प्रदेश एनएसयूआई के अध्यक्ष विनय उरांव का देवघर जाने के क्रम में मधुपुर आगमम हुआ।वही डालमिया कूप पर एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष नसीम हुसैन एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विनय उरांव का पुरजोर स्वागत किया एवं पुष्पगुच्छ भेंट किया। वही मौके पर प्रदेश अध्यक्ष तमाम कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया मधुपुर तथा देवघर में संगठन को मजबूत बनाए रखने पर प्रदेश अध्यक्ष ने नसीम हुसैन का आभार जताया और मधुपुर एनएसयूआई के तमाम कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया की सभी ने उनका हार्दिक अभिनंदन व स्वागत किया। वही प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जल्द जल्द ही भव्य छात्र सम्मेलन देवघर जिला अंतर्गत मधुपुर में किया जाएगा ताकि मधुपुर में एनएसयूआई और मजबूत हो और संगठन में नए छात्र तथा छात्राएं जुड़ पाए एवं एनएसयूआई की विचारधारा देवघर जिला के हर नगर तथा प्रखंड में पहुंच पाए और सुदूर इलाके के छात्र-छात्राएं भी एनएसयूआई के विचारधारा से जुड़ पाए और छात्रहित में अपना योगदान दे पाए, वही नसीम हुसैन ने प्रदेश अध्यक्ष को अस्वस्थ कराते हुए कहा मैं पूर्व में भी जिला अध्यक्ष रहा हूं और जिला के हर नगर व प्रखंड में संगठन को जान फूंकने का काम किया है और प्रदेश उपाध्यक्ष होते हुए भी में अपने गृह जिला देवघर में लगातार संगठन मजबूती प्रदान करने का कार्य करूंगा और हर नगर प्रखंड तथा पंचायत स्तर पर पुनः नई कमेटी बनाने का कार्य करूंगा और अभी विधानसभा चुनाव तक पुरानी कमेटी को सक्रिय करके विधानसभा चुनाव में एनएसयूआई एवं भूमिका में नजर आएगी। वही मौके पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार , पूर्व कॉलेज महासचिव अनीश खान, कॉलेज अध्यक्ष निर्मल यादव, मोहम्मद अमन, फुरकान शेख, करीम अंसारी, मज़हर अंसारी, गुलशन कुमार, मिहिर अंसारी आदि दर्जनों छात्र कार्यकर्ता उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


