देवघर संताल एक्सप्रेस:- बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता सह गोड्डा संसदीय क्षेत्र के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पर्यवेक्षक डॉ शकील खान के देवघर आगमन पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मणिशंकर ने तिरंगा अंग वस्त्र प्रदान कर उनका स्वागत किया। कांग्रेस नेता मणि शंकर ने पर्यवेक्षक को देवघर जिला कांग्रेस संगठन विशेषकर जरमंडी विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा राजनीतिक स्थिति से डॉ शकील खान को अवगत कराया। मणि शंकर ने कहा कि संताल परगना में कांग्रेस संगठन विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पूरी तैयारी कर चुकी है.आने वाले चुनाव में भाजपा को इंडिया गठबंधन मुंह तोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


