साहिबगंज। जिले के सदर अस्पताल की विधि व्यवस्था दुरुस्त नजर आ रही है.जहां आए दिन सदर अस्पताल सुर्खियों में बनी रहती थी.डीएस डॉ. मोहन मुर्मू व प्रशासनिक डीएस डॉ. मुकेश कुमार ने संयुक रूप से गुरुवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रसूता वार्ड का जायजा लेते हुए स्वास्थ्य कर्मियो की उपस्थिति देखा गया है। निरिक्षण के दौरान सभी डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों समय पर मौजूद पाए गए। डीएस ने कहा कि अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था जल्द ही पटरी पर लौटेगा। इसके लिए सभी डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी की सहयोग से प्रयास किया जा रहा है। इधर प्रशासनिक डीएस ने दवा स्टोर इंचार्ज से दवा से सम्बंधित जानकरी लेते हुए दवा काउंटर में उपलब्ध कराने का निर्देश दिए है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


