गोड्डा : आगामी दीपावली और छठ पूजा की साफ सफाई को लेकर नगर परिषद ने कमर कस ली है। गुरुवार को नगर परिषद कार्यालय सभागार में कार्यपालक पदाधिकारी आशीष कुमार की अध्यक्षता में सभी निवर्तमान वार्ड पार्षद व शहर के गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर दीपावली और छठ पर्व पर तैयारी का जायजा लिया गया। इस दौरान नगर परिषद के सिटी मैनेजर रोहित गुप्ता आदि तमाम नपकर्मी मौजूद थे। वार्ड पार्षदों ने साफ सफाई और लाइटिंग की व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की। ढंग से सफाई नहीं हो पा रही है, इसकी भी शिकायत की गई। जिसका कार्यपालक पदाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए सभी सफाई जमादारों और सफाई कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मजदूर के साथ में लगे रहना है। लापरवाही करने पर निलंबित भी कर दिया जाएगा। आगामी छठ पूजा को लेकर आज से शहरी क्षेत्र में पड़ने वाले सभी छठ घाटों की सफाई अभियान शुरू किया जाएगा। इसमें 18 अक्टूबर को मुलर्स टैंक तालाब, 19 को राजकचहरी तालाब, 21 को शिवगंगा तालाब, 22 को गोढ़ी तालाब, 23 को कदवा तोला छठ घाट, 24 को कर्पूरी नगर छठ घाट, 25 को कझिया नदी रौतारा घाट, 26 को शमशान छठ घाट, 27 को गुलजारबाग कालाली छठ घाट की सफाई की जाएगी। इसके अलावा शहर भर के लाइट को मरम्मत करने के लिए फिलहाल दो टीम काम कर रही है। एक और टीम का गठन किया जाएगा। लोगों से अपील की है कि साफ सफाई अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़े और सब मिलकर साफ सफाई अभियान को सफल बनाएं। मौके पर वार्डपार्षद मुकेश कुमार, गुणानंद झा, सोनी देवी, धर्मेंद्र हजरा आदि मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


