महागामा : प्रखंड में गुरुवार को तेली समाज के वरिष्ठ नेता सह समाज के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार साह के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया। जिसमें जानकारी देते हुए अरुण कुमार साह ने बताया कि महागामा विधानसभा में हमारे समाज की संख्या आज के दिनों में मुस्लिम के बाद अधिक संख्या रहने के बावजूद भी भाजपा को 99 प्रतिशत वोट हमारे समाज के लोग करते हैं। साथ ही जैसे ही हम उनको वोट करते हैं वैसे ही आज हम लोगों को राजनीतिक पार्टी से दरकिनार करके रखा गया है। कहा कि पूर्व विधायक अशोक भगत को भी वोट देकर जिताए थे ताकि हमारे समाज की सेवा व उत्थान करे और पुनः देखते हैं कि इस बार भी 2024 के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बन रहे हैं। कहा कि उन्होंने 2014 में हमलोगों को ठगने का काम किया है। जिसके चलते 2019 के विधानसभा चुनाव में उनको वोट हमलोग कम दिए थे।साथ ही कहा कि मुस्लिम के बाद हमारी ज्यादा संख्या है इसलिए हमलोग चाहते हैं कि हमें इस विधानसभा से टिकट मिले।साथ ही चाहते हैं कि संथाल परगना में दो सीट हमलोगों को मिले। कहा कि अगर महागामा विधानसभा से पूर्व विधायक अशोक भगत को टिकट दिया जाता है तो इसका हमलोग विरोध करेंगे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


