संताल एक्सप्रेस संवाददाता
अमड़ापाड़ा(पाकुड़)। प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को शरद पूर्णिमा के अवसर पर मां लक्खी की पूजा धूमधाम से की गई। इस दौरान स्थानीय बाजार के लक्खी मंदिर व बासमती गांव के प्लस टू हाई स्कूल के समीप स्थित लक्खी मंदिर में प्रतिमा स्थापित कर पुरोहित के द्वारा विधिवत मंत्रोउच्चर कर पूजा सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर मां लक्खी की आराधना करने के लिए महिला श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं मुख्य बाजार स्थित सार्वजनिक लक्खी मंदिर में पुरोहित शम्भूनाथ झा के साथ जजमान के रूप में पूजा समिति के सदस्य निखिल भगत व संतोष रजक के द्वारा मंत्रोउच्चरण कर विधिवत रूप से पूजा अर्चना की गई। वहीं भक्तों के द्वारा माँ लक्खी को प्रसाद का थाल चढ़ाया गया। पूजा के पश्चात उपवास व्रत करने वाले महिला व पुरुष श्रद्धालुओं के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर आरती की गई। पूजा के बाद भक्तों के बीच महाप्रसाद तस्मय का वितरण किया गया। साथ ही पूजा के अवसर पर जूनियर एवं सीनियर ग्रुप के बच्चे-बच्चियों के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके अलावे अन्य लोगों के लिए भी क्विज प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें विजयी प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर अमित कुमार, सुमन कुमार, उमानाथ प्रसाद, राजकिशोर भगत,
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


