जामा । जामा थाना पुलिस ने बुधवार को लगला पंचायत के बैसा जोरिया से पुलिस ने मजिस्ट्रेट सह सीओ अशोक बड़ाईक की उपस्थिति में शव को जमीन खोदकर निकाला गया। जानकारी के अनुसार मृतक रघु किस्कू उम्र 35 वर्ष की पत्नी लुखी हेम्ब्रम ने मंगलवार को थाना पुलिस को लिखित आवेदन देकर बताया कि 27 सितंबर की शाम को गांव के ही रविन्द्र हेम्ब्रम ने उसके पति को मछली पकड़ने के लिये ले गया। थोड़ी देर के बाद गांव के ही तापस बास्की के द्वारा सूचना मिला कि उसका पति जोरिया के किनारे बेहोश पड़ा हुआ है। जाकर देखा तो पाया कि मछली के जाल में लपेटा हुआ घायल अवस्था में पड़ा पाया। तुरंत 108 एम्बुलेंस बुलाया गया। लेकिन एम्बुलेंस के स्टाप द्वारा बताया गया कि वह मर चुका है। 28 सितंबर को उसको परिजनों द्वारा बैसा जोरिया के पास दफना दिया गया। इससे पूर्व परिजनों ने पाया कि मृतक के शरीर पर काफी जख्म के निशान हैं। अंडकोष भी फुला हुआ पाया। गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई पायी गयी। शव को दफनाने के उपरांत 2 अक्टूबर को गांव में पंचायती बुलायी गयी। जिसमें पंचों द्वारा बार बार पूछने पर भी आरोपी रविन्द्र बास्की द्वारा साफ साफ कुछ नहीं बताया गया। इसके उपरांत मृतक की पत्नी द्वारा पुलिस को सारे बातों से अवगत कराया गया। जिसपर कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी अजीत कुमार ने सीओ अशोक बड़ाईक की उपस्थिति में जेसीबी की मदद से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिये भेजवाया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


