हंसडीहा। हंसडीहा रेलवे स्टेशन से पुलिस ने एक युवक का शव लावारिस अवस्था मे गढ्ढे से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया। शव की शिनाख्त युवक के पास से मिले वोटर कार्ड से जरमुंडी थाना क्षेत्र के दो मुही गांव निवासी मंटू दास के रूप में की गई है। बुधवार शाम स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई कि एक युवक का शव रेलवे स्टेशन के समीप गढ्ढे में पड़ा हुआ है सूचना मिलते ही हंसडीहा थाना के अवर निरीक्षक एलबी पासवान सहायक अवर निरीक्षक बीएन सिंह घटना स्थल पर पहुँच शव को कब्जे में ले लिया साथ ही पोस्टमार्टम के लिये दुमका भेज दिया। वहीं घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। इस संदर्भ में थाना प्रभारी प्रकाश सिंह द्वारा बतलाया गया कि युवक के शरीर में चोट के निशान मिले हैं आशंका जताई जा रहा है कि ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हुई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही पता चल पाएगा कि युवक की मौत कैसे हुई है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


