साहिबगंज । तीनपहाड़ क्षेत्र के सुतियारपाड़ा गांव में पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री पर की गईं बड़ी कार्रवाई कर एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार। सूत्रों के मुताबिक बुधवार को सुबह लगभग 4:00 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव में स्थित एक दुकान में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है।इस सूचना के आधार पर एएसआई पंचानंद दास के नेतृत्व में सशस्त्र बल की एक टीम को गठित कर कार्रवाई की गई। सुबह करीब 5:00 बजे पुलिस ने मनोहर राय नामक व्यक्ति की दुकान पर छापा मारा। तलाशी के दौरान दुकान के काउंटर के नीचे से 14 केन बीयर और 9 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने मनोहर राय को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद, मनोहर राय के खिलाफ तीनपहाड़ थाना में कांड संख्या 52/24 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 274/275 बीएनएस और 47(ए) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई को इलाके में अवैध शराब के कारोबार पर कड़ी चोट के रूप में देखा जा रहा है।जो पुलिस के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है।पुलिस ने यह भी साफ किया कि अवैध शराब के व्यापार में लिप्त अन्य लोगों के खिलाफ भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


