मंड़रो,साहिबगंज।प्रखंड प्रखंड सभागार में विकास बीडीओ मेघनाथ उरांव कि अध्यक्षता में एवं मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रुपेश कुमार की उपस्थिति में सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बुधवार को आदर्श आचार संहिता लागू होने से एक बैठक आयोजित की गईं।बैठक में बीडीओ ने जनप्रतिनिधियों को बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने से अगले 48 घंटे में सभी प्रकार के झंडा,बैनर,पोस्टर को हटाने व दीवाल लेखन को मिटाने का आदेश दिया गया। बीडीओ के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया,कि वोटरों को पैसा देकर लुभाने को लेकर भ्रमण करने पर पाबंदी रहेगी।किसी भी गांव, कस्वा,बाजार चौक चौराहों पर ग्रामीणों व वोटरों के साथ नगद राशि या उपहार की लेन-देन नहीं करने की बात कही गई।आचार संहिता की सभी नियमों अक्षर अंश पालन करना है,यह हम सभी का दायित्व है। मौके पर जनप्रतिनिधियों में जेम्स किस्कू,सफीक अंसारी,नसीम अख्तर,सरीफ अंसारी, तांती,बरहुददीन अंसारी, बाबूलाल मरांडी,ढेना हेंम्ब्रम, मनोज किस्कू सहित कई अन्य उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

