संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर पंचायत के जुगीगढ़िया गांव में एक विवाहित महिला की जल कर मौत हो जाने की मामला प्रकाश में आया है । आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को आग लगा दी गई है और चेहरे को जलने का प्रयास किया गया है। घटना की जानकारी होते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी संजीव कुमार झा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मृतका के परिजनों से आवश्यक वार्तालाप की। थाना प्रभारी ने घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को सूचना दी है। मालूम हो कि जुगीगढ़िया गांव की 22 वर्षीय कुलशन बीबी की हत्या बीते देर रात हत्या कर चेहरे को बुरी तरह से जला दी है। ताकि उसकी पहचान नहीं की जा सके। बुधवार सुबह जब घर से धुआं निकलते देखा तो कुलशन के पिता शमशाद शेख ने परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी। जब घर जाकर देखा तो पुत्री को जला हुआ पाया। मृतका के पिता ने बेटी की हत्या का आरोप अपने दामाद पर लगाते हुए ।कहा कि उनकी बेटी की शादी दो वर्ष पहले हजरत शेख के साथ हुई थी। दो माह पूर्व भी उसकी बेटी के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया था। इसके बाद से वो मायके में ही रह रही थी ताकि उसका इलाज करा सके।पिता शमशाद ने बताया कि बीते दिन कुलशन अपने पति के पास इलाज के पैसे मांगने गयी थी।इस दौरान दामाद ने कहा पैसा मांगने आई हो तुम्हारा चेहरा बिगाड़ देंगे। जिसके बाद रात में उसकी बेटी का शव मिला, ।जिसमें उसका चेहरा जला हुआ पाया गया।
घटना को लेकर मुफस्सिल थाना प्रभारी संजीव कुमार झा ने बताया कि मृतका के शरीर का कुछ भाग जला हुआ पाया गया है इसकी बारीकी से जांच होगी।फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के पिता ने अपने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


