संवाद सहयोगी,कुंडहित (जामताड़ा) । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नाला विधायक रबींद्रनाथ महतो के कार्यों से प्रभावित होकर प्रखंड क्षेत्र के चंद्रडीह गांव के करीब पांच दर्जन लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा। मौके पर विधायक रबींद्रनाथ महतो ने माला एवं पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।
इस अवसर पर रबीन्द्रनाथ महतो ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि हम एक परिवार की तरह इस पार्टी में है। इस पार्टी में एक-एक कार्यकर्ता एक-एक सिपाही की तरह है। इस पार्टी में जो भी कार्यकर्ता है उनके बात -विचार तथा कार्यशैली को देखते हुए क्षेत्र के जनता इस पार्टी में योगदान दे रहे हैं। मैं उन तमाम कार्यकर्ताओं को अपने पार्टी में जो सिद्धांत है उसपर चलने की अपील करता हूं। आज पुरे झारखंड में झामुमो पार्टी एक मजबूत और विश्वासनीय पार्टी के नाम से जाना जाता है। इस पार्टी में हमारे वरीय अधिकारी जो दिशा निर्देश देंगे उस दिशा निर्देश पर अधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को चलना पड़ता है।
उन्होंने कहा मैं उम्मीद करता हूं आगामी विधानसभा चुनाव में इस क्षेत्र में पार्टी के हाथ मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने मंईयां सम्मान योजना किसी जाति विशेष के लिए नहीं चलाई बल्कि सभी जाति धर्मो के लोगों के लिए मंईयां सम्मान योजना है, जो बहुत ही लाभदायक व प्रशंनशीय है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने महिलाओं के बारे में सोचते हुए अंतिम कैबिनेट पर मंईया सम्मान की राशि बढ़ाकर 2500 कर दिया है। गरीबों के लिए अबुवा आवास, बिजली बिल माफी योजना, दो सौ यूनिट बिजली मुफ्त योजना सहित अन्य अनेको योजना है, जो हेमंत सोरेन की बहुत ही काबिले तारीफ की योजना है। यह सब देखते हुए ही उन्हें काफी अच्छा लगा और गड़जोड़ी पंचायत के दर्जनों लोगो ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण किया। मौके पर रवींद्रनाथ महतो के अलावे प्रखंड अध्यक्ष जयश्वर मुर्मू, शरम मंडल, उत्तम पाल, सहित चंद्रडीह गांव के कन्हाई वाउरी, अमर वाउरी, सुकुमार वाउरी, मिलन वाउरी, मनीलाल वाउरी, निर्माण घोष, स्वरुप चौधरी, समिति चौधरी, उज्जवल मंडल, पाडू हांसदा, नरेन हांसदा, सनातन मुर्मू सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


