जामताड़ा : पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी करते हुए जामताड़ा साइबर पुलिस ने दो शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया जबकि एक फरार है। साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान के नेतृत्व में पु०नि० जयन्त तिर्की एवं अन्य पुलिसकर्मी को शामिल करते हुए नारायणपुर थानान्तर्गत ग्राम खरकोकुण्डी एवं दक्षिणीडीह में साईबर अपराधियों के विरूद्ध छापामारी कर साईबर अपराध कारित करते हुए साईबर अपराधकर्मी सुनील रजक, उम्र 28 वर्ष, शहाबुद्दीन अंसारी, उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। बताया कि विवेक कुमार सिंह नामक एक साइबर अपराधी जो इन्हीं का साथी है वह फरार है। 13 मोबाईल, 16फर्जी सिम, 2 ए०टी०एम० कार्ड, एक पैन कार्ड, एक आधार कार्ड, एक वोटर कार्ड और नगद ₹ 45 हजार व एक मोटरसाईकिल के साथ पकड़ा गया। इस संबंध में इनके विरूद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना में मामला दर्ज कर इन्हें जेल भेजा जा रहा है बताया कि इनके अपराध शैली में मुख्य रूप से विभिन्न बैंकों का अधिकारी बनकर क्रेडिट हुआ डेबिट कार्ड बंद होने की बात बताकर एवं लोगों को झांसा में लेकर उनके मोबाईल में स्क्रिन शेयरिंग एप डाउनलोड करवाकर सभी तरह का गोपनीय जानकारी प्राप्त कर साईबर ठगी करना। उल्लेखनीय है कि फिरार प्राथमिकी अभियुक्त विवेक कुमार सिंह तथा शहाबुद्दीन अंसारी ने मिलकर मुम्बई के खारघर थाना क्षेत्र निवासी पिड़ीता रिता सिन्हा से ₹ 12 लाख77 हजार का ठगी किये है। इस थाने में दर्ज प्राथमिकी में यह दोनों ही अपराधी वांछित हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


