नाला (जामताड़ा)–चुनाव आयोग के निर्देश के आलोक में बुधवार को नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय कक्ष में अंचलाधिकारी मोहम्मद कयूम अंसारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी। आकांक्षा कुमारी ने संयुक्त रूप से सभी राजनीतिक दलों के सचिव एवं अध्यक्ष के साथ बैठक की। इस दौरान आदर्श आचार संहिता से संबंधित बिन्दुवार चर्चा की गई।इस दौरान अंचलाधिकारी ने बताया कि चुनावी घोषणा के उपरांत पहले 24 घंटे के भीतर जितने भी राजनीतिक दलों से संबंधित बैनर,पोस्टर,दीवाल लेखन और झंडे हैं सभी को हटाया जाए साथ ही अगर किसी के घर में अगर झंडा या बैनर लगा हुआ है तो उसको तुरंत हटाया जाए। बताया कि आदर्श आचार संहिता भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनावी कार्यक्रम की घोषणा के बाद तत्काल प्रभाव से लागू किया जाता है।इसके अनुपालन को लेकर सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्ष, सचिव सहित अन्य प्रतिनिधियों को आवश्यक परामर्श दिए गए। वहीं बीडीओ आकांक्षा कुमारी ने धारा 163 को लेकर चर्चा किया एवं विभिन्न चेक पोस्ट महेशमुंडा,अफजलपुर एवं खड़ीमाटी में विशेष चौकसी बरतने का सुझाव दिया।साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी जगहों में पांच या उससे अधिक व्यक्ति का जमावड़ा नहीं होना चाहिए।मौके पर समर माजी,गिरिधारी ठाकुर,कैलाश मंडल,सुनील राय,बीमल कांति घोष,शेख मुस्ताख,शेख आजू रहमान,राजेन्द्र बेसरा, श्रवण मरांडी आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


