स्वास्थ्य विभाग में लैब तकनीशियन के पद पर नियमितीकरण के बाद सदर अस्पताल देवघर में नियुक्त हुए मनोज कुमार मिश्र के जीत के उपलक्ष्य पर निकाला गया
देवघर संताल एक्सप्रेस:-पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पुराना सदर अस्पताल से बाबा बैद्यनाथ मंदिर तक एक विजय जुलूस निकाला गया. झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के नेतृत्व में निकाला गया. यह जुलूस उच्च न्यायालय के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग में लैब तकनीशियन के पद पर नियमितीकरण के बाद सदर अस्पताल देवघर में नियुक्त हुए मनोज कुमार मिश्र के जीत के उपलक्ष्य पर निकाला गया था।वर्ष 2005 में अनुबंध पर नियुक्त हुए पारा मेडिकल कर्माचारियों के नियमितीकरण के लिए 2014 में नियमावली बना कर 2014 में एएनएम और 2016 में पारा मेडिकल कर्मियों को नियमित किया गया।जिनकी कुल संख्या 1300 थी। वर्ष 2014 में राज्य स्तरीय आंदोलन के साथ आमरण अनशन किया गया था, जिसमें कई अनशन पर बैठे कर्मियों के गंभीर होने के बाद भी सरकार के तरफ से सकारात्मक रुख नहीं होने पर देवघर जिले के सभी 104 अनुबंध कर्माचारियों ने बाबा मंदिर जाकर आंदोलन रत कर्मचारियों के स्वस्थ रहने और जल्द नियमितीकरण की कामना की थी और नियमितीकरण होने पर पुनः बाबा दरबार में सामुहिक हाजिरी लगाने की मन्नतें की थी जिसके दूसरे दिन ही नियमावली को मंजूरी मिल गई थी और और लगातार श्री मिश्रा के नेतृत्व में आंदोलन कर अक्टूबर 2014 में देवघर जिले की 77 एएनएम को नियमित किया गया था और वर्ष 2016 में पारा मेडिकल कर्मियों को नियमित किया गया था, जिसमें सब कुछ सही रहने के बावजूद साजिश के कर के श्री मिश्रा का नियमितीकरण नहीं किया गया, जिसके खिलाफ श्री मिश्रा ने माननीय उच्च न्यायालय में वाद दाखिल किया, जिसमें सरकार ने अपनी गलती स्वीकार की फिर न्यायालय ने तीन महीने में नियमितीकरण का आदेश जारी किया फिर विभाग ने इन्हें नियमित किया।उधर मिश्रा के नियमितीकरण नहीं होने के कारण कोई कर्मचारी मंदिर नहीं गये थे। इनके नियमितीकरण के बाद सभी कर्मचारी गाजे बाजे,अबीर गुलाल लगाते हुए, मिठाई बांटते हुए नाचते गाते हुए बाबा मंदिर गए और बाबा वैद्यनाथ का आभार प्रकट किया। इस कार्यक्रम में सिविल सर्जन कार्यालय, सदर अस्पताल सहित सभी सरकारी अस्पतालों के नियमित तथा अनुबंध के सैकड़ों कर्माचारियों ने हिस्सा लिया।


