झारखंड में पहले चरण में 43 सीटों पर 13 को वोटिंग, दूसरे चरण में 20 नवंबर को 38 सीटों पर होगा मतदान
चार विधानसभाओं के कुल 9,84,646 वोटर द्वारा 1157 बूथों में डाले जायेंगे वोट
चुनाव तक 6 अंतरराज्यीय बॉर्डर पर बीएसएफ की रहेगी विशेष निगहबानी: एसपी
बोले: नक्सल प्रभावित 90 बूथ पर होगी बीएसएफ की तैनाती
दुमका ब्यूरो
दुमका : झारखंड में पहले चरण में 43 सीटों पर 13 को वोटिंग, दूसरे चरण में 20 नवंबर को 38 सीटों पर मतदान पर मतदान होना है इसी के तहत दुमका जिला के अंतर्गत चार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र दुमका अनुसूचित जनजाति सुरक्षित विधानसभा सीट, शिकारीपाड़ा अनुसूचित जनजाति सुरक्षित सीट, जामा अनुसूचित जनजाति सुरक्षित सीट और जरमुंडी निर्वाचन सीट पर मंगलवार को जिला निर्वाचित पदाधिकारी द्वारा प्रेस नोट जारी किया गया। द्वितीय चरण में दुमका जिले के अंतर्गत आने वाले चार विधानसभा सीट पर मतदान होना है। आगामी 20 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को मतगणना होगा । 22 अक्टूबर को अधिसूचना की तिथि 22 अक्टूबर से नाम निर्देशन प्रारंभ की तिथि 29 अक्टूबर तक नाम निर्देशन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर तक नाम निर्देशन पत्रों की जांच की तिथि नाम वापसी की तिथि एक नवंबर को होगी। जिले के सभी क्रिटिकल मतदान केदो पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल प्रतिनियुक्ति रहेगा सभी मतदान केदो पर वीडियोग्राफी और वेब कास्टिंग की व्यवस्था रहेगी।
———————
9,84,646 वोटर द्वारा 1157 बूथों में डाले जायेंगे वोट
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी आंजनेयुलू दोडे ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि पूरे जिले में आदर्श आचार संहिता एवं धारा 144 प्रभावी हो गयी है। विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए पूरे जिले में कूल 1157 मतदान केंद्र एवं 969 मतदान केंद्र स्थान बनाये गये हैं, विधानसभा क्षेत्र में होने वाले चुनाव में दुमका विधानसभा के लिए दुमका एवं मसलिया प्रखंड, शिकारीपाड़ा विधानसभा के लिए काठीकुंड, रानीश्वर एवं शिकारीपाड़ा प्रखंड, जामा विधानसभा के लिए जामा और रामगढ़ प्रखंड, जरमुंडी विधानसभा के लिए सांरवा , सोनारायठाढ़ी जरमुंडी प्रखंड के रहने वाले रहने वाले 4,85,951 पुरुष के अलावा 4,98,688 महिला एवं ट्रांसजेंडर 7 तथा दिव्यांग मतदाताओं में 13183 तथा दो दिव्यांग ट्रांसजेंडर वोटर सहित 9,84,646 वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.
———————–
निर्वाची और सहायक निर्वाचित पदाधिकारी के नाम की सूची जारी
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 10 दुमका (अजजा) विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी दुमका कौशल कुमार,सहायक निर्वाची पदाधिकारी
उमेश मंडल, अजमेर हसनान और अमर कुमार होंगे, 06 शिकारीपाड़ा (अजजा) विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी अब्दूस समद और सहायक निर्वाचित पदाधिकारी सौरभ कुमार एजाज आलम राजेश कुमार सिन्हा, 11 जामा (अजजा) विधानसभा के निर्वाचित पदाधिकारी राजीव कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी कमलेश कुमार सिन्हा, विवेक कुमार और अशोक बड़ाईक होंगे वहीं 12 जरमुंडी विधानसभा के लिए निर्वाचित पदाधिकारी विशाल कुमार सहायक निर्वाचित पदाधिकारी कुंदन भक्त रजनीश कुमार और नीलम कुमारी होंगे।
———————
महिला मतदान केंद्र एवं पर्दानशीन केंद्र चिन्हित
जिला निर्वाचित पदाधिकारी ने बताया कि जिला के अंतर्गत महिला मतदान केंद्र एवं
पर्दानशीन के रूप में मतदान केंद्र चिन्हित किया जाएगा। चिन्हित मतदान केंद्र पर महिलाओं के लिए समुचित व्यवस्था की जाएगी। जिला के लिए सभी विधानसभा के सफल संचालन के लिए आवश्यक चुनाव किसने का गठन किया गया है।
——————-
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप के तहत विभिन्न कार्यक्रमों आयोजित
विधानसभा आम चुनाव सम्पन्न कराने के दृष्टिकोण से पूर्व में हीं सभी कोषांगों का गठन कर दिया गया है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस बार शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए कई स्तर पर कार्य किये जा रहे हैं। साथ ही वोटर हेल्पलाइन ऐप, सी विजिल ऐप आदि की जानकारी भी आमजनों को दी जाएगी।
अगले 24 घंटे में सरकारी और 48 घंटे में सार्वजनिक प्रकार बैनर,पोस्टर और होर्डिंग को हटाने का दिया आदेश
निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की अधिसूचना जारी होने के पश्चात् आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गया है। उक्त परिप्रेक्ष्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन किया जाएगा। आचार संहिता का उलंघन करनेवालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई होगी। साथ ही संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया कि अगले 24 घंटे में सरकारी और 48 घंटे में सार्वजनिक प्रकार बैनर,पोस्टर और होर्डिंग को हटा दिए जाए।
—————–
चुनाव तक 6 अंतरराज्यीय बॉर्डर पर बीएसएफ की रहेगी विशेष निगहबानी
पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा आम चुनाव 2024 की घोषणा कर दी है। इसी अधिसूचना के साथ पूरे जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। चार तरह के बूथों का वर्गीकरण किया गया है । जिसमें से 90 नक्सल प्रभावित बूथ पर पुलिस की विशेषता तैनाती की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर असमाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने के अलावे जिले के दूसरे राज्यों से सटे 6 बॉर्डर जिसमें दो बंगाल के वीरभूम जिले से सटे शिकारीपाड़ा, दो रानीश्वर, एक टोंगरा और एक बिहार के बांका जिला से सटे सरैयाहाट प्रखंड के अंतर्गत आने वाले बॉर्डर पर केंद्रीय बलों की प्रतिनियुक्ति रहेगी। एस एस टी और एफ एस टी के लिए 12 केंद्र बनाए गए हैं। सीमावर्ती ईलाकों में विशेष गश्ती व विशेष अभियान चलाया जायेगा, ताकि किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जायेगी। भ्रामक और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कारवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि फ्लाइंग स्क्वॉड और स्टैटिक निगरानी दल का गठन किया गया है। ताकि शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातावरण में विधानसभा चुनाव संपन्न कराया जा सकें।
——————–


