सरैयाहाट एक गांव में किशोरी के साथ गैंगरेप के प्रयास के मामले में पुलिस ने अन्य दो आरोपित राजू अंसारी व रिहान अंसारी को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया था.पुलिस ने अन्य दो आरोपी सरफराज अंसारी व सरफराज मंसूरी को सोमवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था.सभी आरोपी का मंगलवार को सरैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल चेकअप कराया गया.सरफराज अंसारी को छोड़कर सभी तीन आरोपी नाबालिक है.कोर्ट से अनुमति मिलने पर जिसे बाल सुधार गृह भेजा जाएगा.शांति व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स के साथ मजिस्ट्रेट अभी भी गांव में कैंप कर रहे है.थाना प्रभारी के द्वारा सघन पेट्रोलिंग की जा रही है.मुस्लिम समुदाय द्वारा दुकान खोलने पर दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा आपत्ति जताया गया.पुलिस को सूचना मिलने पर दुकान को खुलवाया गया.उपद्रवियों ने मुस्लिम समाज के कई घरों पर तोड़फोड़ की गई थी.किसी का सीसा तो किसी का एडवेस्टस टूटा हुआ था.वे लोग काफी डरे व सहमे हुए है.ज़ाकिर मंसूरी और जमरूती मंसूरी ने कहा कि कई निर्दोष लोगों के साथ हाथापाई की गई थी.जो सही नहीं किया है.अगर किसी ने गलत काम किया है तो उसे सजा मिलना चाहिए.हमलोग इसके पक्षधर हैं.आज कोठिया हाट थी जहां काफी लोग अपनी दुकानदारी करने जाते थे.लेकिन आज कोई नहीं गया है.प्रशासन का काम है लोगों को भरोसा दिलाना.गांव कि गलियां आज भी सुनसान थी.पूर्व से दोनों समुदाय के लोग मिलजुल कर रहते आए हैं.
———————-
समाज का कोई भी व्यक्ति अफवाह में नहीं जाएं.कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन का सहयोग करें.सोशल मीडिया में प्रचारित अफवाहों पर ध्यान न दें.क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द बना रहे इसके लिए समाज में रहनेवाले सभी व्यक्ति को जवाबदेही लेनी चाहिए.गांव में पुलिस कैंप कर रही है.गांव में तनाव का कोई बात नहीं है.
ताराचंद्र, थाना प्रभारी, सरैयाहाट
——————–


