दुमका । जिले में चलने वाली 108 एम्बुलेंस के चालक व ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) का 3 महीने से वेतन का भुगतान नहीं मिलने के कारण सोमवार को दुमका सिविल सर्जन कार्यालय में सिविल सर्जन डॉ बच्चा प्रसाद सिंह को ज्ञापन सौंपा। टेक्नीशियन सुमन सिंह ने बताया कि हम लोग 24 घंटा ड्यूटी करते हैं। लेकिन हम लोगों का तीन माह वेतन नहीं मिल पाया है। जिसके कारण सभी को वेतन पाने वाले कर्मियों को बह सारा समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि हम लोग 24 घंटा सेवा देते आ रहे हैं हम सभी ने अपनी जान के परवाह किए सभी लोगों हम सभी अपनी जान परवाह किए बगैर लोगों की हर प्रकार की सहायता प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा की जीवीके ईएमआरई और जेडएचएल कंपनी ने जुलाई और अगस्त 2023 का वेतन अब तक नहीं दिया है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


