साहिबगंज। जिले के बड़े सदर अस्पताल में सीएस डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया ने सोमवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। सीएस ने अस्पताल के स्वास्थ सेवाओ को लेकर मरीजो से जानकारी ली है। साथ सीएस ने कहा कि मरीजो को अस्पताल में उपलब्ध सभी सुविधाओ का लाभ मिलेगा। इसे लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए है। साथ ही विलंब से पहुचने वाले डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों को कड़ी हिदायत देते हुए समय का पालन करने का निर्देश दिए है।
इस दौरान उन्होंने अस्पताल में बढ़ते मरींजों को लेकर स्वास्थ कर्मियों को कई निर्देश दिए है। उन्होंने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही है। इसके अलावा आयुष कियोस्क सेंटर, इमरजेंसी, ओपीडी आदि का जायजा लिया गया है। मौके पर डीएस डॉ. मोहन मुर्मू, प्रशासनिक डीएस डॉ. मुकेश कुमार, अस्पताल मैनेजर यशवंत राव आदि थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


