देवघर संताल एक्सप्रेस:-समाहरणालय सभागार में जिला शिकायत निवारण समिति एवं आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने प्रखण्डवार तरीके से योजना से आच्छादित लाभुकों की संख्या एवं शेष बचे लाभुकों को योजना से निबंधित करने की दिशा में किये जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों, एमओआईसी व आयुष्मान मित्र को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही उपायुक्त ने जिला अन्तर्गत निर्धारित मापदण्ड के अनुरूप शत प्रतिशत लोगों को योजना से निबंधित करने का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया। इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त ने जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए शत प्रतिशत लाभुकों को योजना से लाभान्वित करने का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया। साथ ही बीमा कंपनी को भी समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के अलावा भुगतान की प्रक्रिया कैसे सुगम हो, इसपर भी विचार विमर्श किया गया। आगे बैठक के दौरान योजना के तहत गलत तरीके से क्लेम कर योजना का लाभ लेने वालों पर कड़ी निगरानी के साथ दस्तावेजों की वेरिफिकेशन एवं योजना के क्रियान्वयन, संचालन एवं भुगतान में आने वाली समस्याओं के निदान को लेकर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया,ताकि सरकारी व निजि अस्पतालों में योजना से संबंधित क्लेम का ससमय निपटारा किया जा सके। साथ ही उपायुक्त ने बीमा कंपनी को अस्पतालों को ससमय भुगतान करने एवं भुगतान की प्रक्रिया सुगम बनाने को कहा। इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग, आयुष्मान भारत,एवं जिला समाज कल्याण विभाग के विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभगार में आयोजित की गयी। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सिविल सर्जन एवं सभी प्रखण्ड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निदेशित किया कि सदर अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल एवं सभी स्वास्थ्य केंद्रों में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना के तहत अधिक से अधिक लोगों को पंजीकृत किया जाय। उपायुक्त ने आयुष्मान भारत का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निदेश सिविल सर्जन को दिया, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को योजना की लाभ की जानकारी मिले और वो इस योजना का लाभ ले सके। इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त ने सिविल सर्जन को निदेशित किया कि सभी सरकारी अस्पताल, सी0एच0सी0, पी0एच0सी0 के अलावे जिले के जितने भी निजी अस्पताल इस अभियान से जुड़े है उनकी सूची की समुचित जानकारी लाभुको के बीच साझा किया जाए, ताकि शत प्रतिशत सुयोग्य लाभुकों को योजना के लाभ से लाभान्वित किया जा सके।इस दौरान उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त नवीन कुमार, सिविल सर्जन डॉ0 रंजन सिन्हा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी नरेश रजक, सभी प्रखण्डों के एमआईसी, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, जिला आयुष्मान कॉ-ऑर्डिनेटर, सभी आयुष्मान मित्र एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


