देवघर संताल एक्सप्रेस:-झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मणिशंकर ने कहा है कि जरूरतमंदों की सहायता करना ही सच्चा धर्म है। आज सोनारायठाड़ी प्रखंड के कई गांवों में विधवा तथा वरिष्ठ ग्रामीण महिलाओं के बीच मणि शंकर द्वारा नई साड़ियों का वितरण किया गया। कांग्रेस नेता मणि शंकर ने जानकारी दी की जरमुंडी, सारवां एवं सोनारायठाड़ी प्रखंड के सैकड़ो गांवों में दशहरा के शुभ अवसर पर विगत छः (6) दिनों से 1435 नई साड़ियों का वितरण किया गया। मणि शंकर ने निजी कोष से विधवा तथा बुजुर्ग महिलाओं के बीच साड़ी वितरण किया। मणि शंकर ने दावा किया कि वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार के योजनाओं से ग्रामीण महिलाओं ने भरपूर लाभ उठाया है। जाति, धर्म एवं कोम के भावनाओं से उपर उठकर इन योजनाओं को सरकार द्वारा लागू किया गया है। ग्रामीण महिलाएं हेमंत सोरेन को दोबारा मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती हैं।आज साड़ी वितरण सोनारायठाड़ी प्रखंड के गढ़वा, पोरखवा, सिंघनी, लकड़ाखोन्धा, पोखरिया, हरभंगा आदि गांवों में किया गया।आज के साड़ी वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के अनुराग आनंद, नारायण मिर्धा, कन्हैया यादव, वार्ड सदस्य प्रफुल्ल यादव, ईश्वर यादव, मेघु पुजहर, मो0 कादिर, रामदेव मिर्धा, मो0 मासूम, कामदेव मुर्मू ने सक्रिय भूमिका निभाई।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


