मधुपुर ( देवघर) । मधुपुर में दुर्गा माता की मूर्ति विसर्जन यात्रा के दौरान घटित घटना को संप चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, देवघर कड़ी निन्दा करती है। वहीं चैंबर ने इस घटना के बाद पुलिस की तत्पर्तापूर्ण करवाई की सराहना भी की है। चैंबर ने इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक देवघर को पत्र लिखकर घटना की निंदा करते हुए घटना में शामिल असामाजिक तत्वों पर सख्त करवाई करने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक को प्रेषित पत्र में चैंबर ने कहा है कि डालमिया रोड स्थित एक व्यवसायी एवं चेम्बर सदस्य प्रदीप मोदी के दुकान के बाहर हुई घटना काफी दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। ज्ञात हो कि वर्षों से दुर्गा मां की विसर्जन यात्रा उस रोड से गुजरती है और उक्त दुकान के बाहर कुछ देर के लिए यात्रा ठहरती है और यात्रा में शामिल भक्तों की पेयजल, शर्बत आदि से सामान्य सेवा होती है। परंपरागत रूप से चली आ रही इस व्यवस्था में कतिपय लोगों और समूह ने इसमें व्यवधान डालने की कोशिश की, इधर से विसर्जन यात्रा नहीं करने की धमकी दी तथा व्यवसायी प्रदीप मोदी एवं अन्य लोगों को सीधे टारगेट कर हमला करने की भी पूरी कोशिश की। उक्त व्यवसायी ने किसी तरह अपने घर के भीतर बन्द होकर टारगेटेड हमला से अपना बचाव किया। ऐसी अप्रिय घटना एक सभ्य समाज में किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं ठहराया जा सकता। व्यापारी को टारगेट करना और भी घोर निंदनीय है।
अतः चेम्बर जिला पुलिस प्रशासन से इस घटना में शामिल लोगों पर अविलंब सख्त कारवाई सुनिश्चित करने की मांग करती है। चैंबर ने मांग किया है कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी का निरीक्षण कर असामाजिक तत्व और व्यापारी पर उग्र रूप से हमला करने वाले लोगों की पहचान करते हुए उन्हें अविलम्ब गिरफ्तार करे तथा ठोस कारवाई सुनिश्चित करे ताकि व्यापारियों में असुरक्षा की भावना समाप्त हो एवं सामाजिक सौहद्रता बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों का मनोबल गिरे।

