देवघर संताल एक्सप्रेस:-मधुपुर शहर के चांदमारी मुहल्ले में विगत रविवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान मस्जिद के पास पटाखा छोड़ने को लेकर दो समुदायों में कहा सुनी हो गयी जिसे मंत्री हफीजुल हसन के निर्देश पर मधुपुर प्रशासन ने स्थानीय बुद्धिजीवियों के सहयोग से मामला शांत करा दिया था.उसी को लेकर अग्रसेन भवन में हिंदू समाज एवं दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने कुंडू बंगला स्थित अग्रसेन भवन मे एक बैठक आयोजित की, बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री राज पलिवार,पूर्व विधायक प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह, सचिन रवानी, पप्पू यादव, संजय यादव, अरुण गुटगुटीया, हेमंत नारायण सिंह,उमेश सिंह,सुभाष सिंह, सहित सैकड़ो हिंदू समाज के लोग उपस्थित थे बैठक के बाद उपस्थित सभी लोग जुलूस की शक्ल में प्रशासन व सरकार के विरुद्ध नारा लगाते हुए मधुपुर थाना पहुंचकर दौषियो की पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की है. मौके पर भाजपा नेता सह पूर्व मंत्री राज पलिवार ने जल्द से जल्द मामले की छानबीन करते हुए दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है वहीं पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है ।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


