देवघर। झारखंड राज्य आंगनबाबाड़ी सेविका सहायिका संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले जिले की आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका 8 सूत्री मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। हड़ताल के 10 वें दिन सोमवार को जिले के विभिन्न परियोजना से आए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कचहरि परिसर स्थित जिला कोषागार के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सेविका और सहायिकाओं ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। इस संबंध में मोर्चा के जिलाध्यक्ष रुबी कुमारी ने कहा कि जबतक मांगों को सरकार द्वारा पूरा नहीं किया जाता है, तबतक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार के 8 अक्टूबर 2024 को संपन्न कैबिनेट में मोर्चा के 8 सूत्री मांगों में से सिर्फ नियमावली संसोधन एवं अनुकंपा की बहूलता को संशोधित कर संकल्प लागू होने की तिथि से वार्षिक वृद्धि का मानदेय की बधाओं को दूर कर सभी बकाया भुगतान करने का निर्यण पारित किया गया। लेकिन रिटायरमेंट, पेंशन और महिला पर्यवेक्षिका की बहाली में आरक्षण के मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं हुई। इससे मोर्चा के घटक संघ में असंतोष व्याप्त है। बाल विकास एवं बाल संरक्षण के संविदा कर्मियों के मानदेय में व्याप्त मानदेय विसंगति में भी सुधार नहीं हुआ। इससे राज्य के तमाम संविदा कर्मियों, महिलाओं, छात्रों, बेरोजगार युवाओं, मूल वासियों, दलित आदिवासियों और अल्पसंख्यक में असंतोष व्याप्त है। वक्ताओं ने कहा कि कल तक नारा था कि हेमंत हैं तो हिम्मत है, अब संविदा कर्मियों का नारा हैं कि हेमंत है तो दिक्क़त है। जिसने भरोसा किया उसके साथ विश्वासघात करने वाली सरकार के विरोध में महासंघ ने अभियान छेड़ दिया है। इसी अक्टूबर माह से संविदा के 5 वीं वर्षगांठ पर संविदा संवाद का विश्वासघात दिवसके रूप में मनाने के लिए राज्यव्यापी कार्यक्रम होगा। साथ ही सत्ता रूढ़ दल के मंत्री व विधायक के आवास पर अनिश्चितकालीन घेरा डालो डेरा डालो का कार्यक्रम होगा। जिसके तहत संविदा संवाद में इनके द्वारा बोले गए वीडियो को प्रदर्शित कर विरोध दर्ज किया जाएगा। इस अवसर पर जिला आंगनबाड़ी संघ से रूबी कुमारी, सोमा मुखर्जी, गीता कुमारी ,पूर्णिमा पाल, सुमित्रा बास्की, शोभा राजहंस, गार्गी देव्या, संगीता देवी, अनिता राय, सरस्वती देवी,उषा देवी, राखी देवी, रीता चौधरी, सोनी देवी, रीता मुखर्जी, पन्ना मल्लाकार, बिन्दु कुमारी,भारती कुमारी, मंजू देवी, कमला देवी, ललिता देवी, अंजू देवी ,रेखा देवी, पार्वती देवी ,कुसुम देवी, गीता देवी, बलदेव प्रसाद महतो सहित सैकड़ों की संख्या में आंगनबाड़ी कर्मी उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


