संवाददाता नाला (जामताड़ा)– नाला प्रखंड मुख्यालय में विधानसभा अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक रविंद्र नाथ महतो ने 100 विभिन्न योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास विधिवत रूप से फीता काटकर व शीलापट का अनावरण कर किया। मालूम हो कि कार्यक्रम स्थल पर उनके आगमन होते ही विभागीय पदाधिकारी के द्वारा बुके देकर तथा माला पहनाकर उनका हार्दिक अभिनंदन किया गया। इस दौरान आदिवासी पारंपरिक नृत्य के साथ उनको मंच तक लाया गया। तत्पश्चात द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने कहा कि हमारी सरकार क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा राज्य आधारभूत संरचना के लिए शपथ लिए है। हमारी सरकार संवेदनशील तथा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए जाना जाता है। कहा कि मुख्यमंत्री की ही देन है जो आज हम शिलान्यास किए। हम नाला, कुंडहित, फतेहपुर पिछड़े इलाका को विकसित करना चाह रहे हैं। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित अबुआ आवास, पुरानी पेंशन, मईया सम्मान योजना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार का मेन फोकस है कि ग्रामीण क्षेत्र के विकास स्तर को कैसे विकसित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक सरकार आपके पीछे खड़ा नहीं होगा तब तक क्षेत्र का विकास नहीं हो सकता। गोगो दीदी योजना को लेकर भी उन्होंने कटाक्ष किया, कहा कि राज्य सरकार की ओर से कोई भी इस प्रकार की योजना लांच नहीं की गई है। केवल लोगों को बरगलाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने विपक्षियों पर भी अप्रत्यक्ष रूप से प्रहार किया, कहा कि जब इनके पास समय था तब आप सबके लिए कुछ नहीं कर पाए, सत्ता मिल जाने के बाद ये लोग गरीब को भूल जाते हैं। आज अगर हेमंत सोरेन जेल नहीं जाते तो आप सबके खाते में 8000₹ पहुंचता। हेमंत सरकार का यही गुनाह था कि वे गरीबों के लिए सोचे। कहा राज्य अलग होने के बाद 24 साल के कालखंड में हेमंत सरकार के 5 साल का विकास कार्य विपक्षियों पर भारी पड़ा। उन्होंने मंच से यह भी कहा जो जो सरकारी कर्मचारी राजपत्रित या अराजपत्रित कर्मचारी है उनके लिए भी सरकार संवेदनशील है। इनके सुख सुविधा के लिए सरकार कुछ न कुछ निर्णय इनलोगों के हित में लिया। उन्होंने यह भी कहा पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में लोगों के बीच लड़ने लड़ाने का ही काम हुआ है। हमारा गठबंधन छोड़कर किसी अन्य दलों के पास मैत्रीता व सौहार्दपूर्ण भाईचारा का मिसाल नहीं है। कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार कार्पोरेट घराने की सरकार है, उनको गरीबों से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने बंग्लादेशी घुसपैठ(डेमोग्राफी) के संबंध में कहा यह केन्द्र सरकार बंग्ला बोलने वालों को ही बांग्लादेशी करार दे रही है, केन्द्र सरकार की यह ओछी सोच है। मालूम हो कि विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा एनआरईपी से 5.40 करोड़, भवन निर्माण विभाग 1 करोड़, आर डब्ल्यू डी (पथ निर्माण विभाग) 48.50 करोड़, लघु सिंचाई से 1 करोड़, विशेष प्रमंडल ग्रामीण विकास विभाग 15 करोड़ की लागत से बनने वाले 100 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम को उपायुक्त कुमूद सहाय, आईटीडीए डायरेक्टर जुगनू मिंज, 20 सुत्री अध्यक्ष उज्वल भट्टाचार्य,विधायक प्रतिनिधि वासुदेव हांसदा,20 सुत्री उपाध्यक्ष सह प्रखंड सचिव जयधन हांसदा ,कुंडहित प्रखंड सचिव मनोरंजन सिंह, पंचायत समिति सदस्य गुलशन अली,पंचायत समिति सदस्य सह कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष समर माजी,महिला नेत्री पुर्णिमा धर,जिला उपाध्यक्ष कुतुबुद्दीन खान आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अकांक्षा कुमारी,अंचलाधिकारी मो० कयूम अंसारी,प्रखंड प्रमुख कलावती मुर्मू,कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष पंकज झा,पूर्व जिप सदस्य नित्यानंद सिंह,20 सुत्री सदस्य जनार्दन भंडारी,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष गणेश चंद्र मित्रा,गुपीन सोरेन, मो० सफीक अंसारी,तपन राउत, शेख मुस्ताक, पूर्व पंचायत समिति सदस्य जशोदी मुर्मू,जगबंधु भट्टाचार्य, कोकिल माजी,शेख इलियास, दिनू दास,दयामय घोष सहित अन्य गणमान्य लोगों के अलावे संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता, कनीय अभियंता आदि मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


