हनवारा संवाददाता : कृषि युवा क्लब गोविंदपुर महागामा के सौजन्य से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन गोविंदपुर फूटबॉल मैदान में किया गया। फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में गर्ल्स टीम का मुकाबला एफसी गोड्डा और एफसी पथरगामा के बीच हुआ जिसमें विजेता टीम एफसी गोड्डा को 5 हजार और उपविजेता टीम एफसी पथरगामा को 4 हजार रुपए देकर पुरस्कृत किया गया जबकि बाय टीम में विजेता हवाई नगर गोड्डा को 80 हजार और उपविजेता टीम एमएससी गोड्डा को 60 हजार रुपए संयुक्त रूप से पूर्व विधायक अशोक कुमार भगत,संत थॉमस स्कूल के प्राचार्य विपिन वर्गीस एवं प्रबोध सोरेन के द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया।मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार साईकिल दिया गया और मैन आफ द मैच का पुरस्कार एलसीडी दिया गया। टूर्नामेंट में गुलाम मस्तफा कर रहे थे। मौके पर अध्यक्ष रामजी मुर्मू, उपाध्यक्ष राजेंद्र मुर्मू, सचिव रमेश हांसदा उप सचिव बासुदेव सोरेन, उपेंद्र मुर्मू,सुनील मुर्मू,देवी लाल सोरेन आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


