पथरगामा : थाना क्षेत्र के चिलकारा गोविंद में पेड़ से झूलता 35 वर्षीय युवक का शव पथरगामा थाना की पुलिस ने बरामद किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक का शव गांव के समीप झाडी के पास एक पेड़ से लटकता हुआ मिला। इस घटना की सूचना ग्रामीणों से मिलते ही पथरगामा थाना प्रभारी रामसूरत यादव की अगुआई में पुलिस चिलकारा गोविंदपुर स्थित घटनास्थल पहुंची, जहां पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गोड्डा भेज दिया। जानकारी के अनुसार रंगनिया गांव निवासी, पोस्ट सरैयाहाट, जिला दुमका, स्व० राजू रविदास का पुत्र हेमलाल दास गुरुवार सप्तमी पूजा को चिलकारा गोविंद अपने बहनोई के घर आया था। शाम के वक्त युवक घर से मेला देखने की बात कह निकला जो देर रात तक वापस अपने रिश्तेदार के घर नहीं आया वहीं परिजन युवक की खोजबीन कर रहे थे। वहीं दूसरे दिन सुबह गांव के झाड़ी की तरफ से गुजर रहे थे इस क्रम में ग्रामीण की नजर पेड़ से लटकते युवक के शव पर पड़ी। जिसके बाद यह मामला क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी और शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ दौड़ पड़ी। युवक पेड़ पर गमछा के सहारे झूल रहा था। घटना को लेकर लोगों में तरह तरह की चर्चा हो रही है, जितनी मुंह उतनी बातें कही जा रही है। इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी रामसूरत यादव ने बताया कि जांच पड़ताल में जो बातें निकलकर कर आ रही है, उसके मुताबिक युवक कुछ दिनों से किसी बात को लेकर परेशान चल रहा था। बताया गया कि पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं मामले को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि घटना को लेकर अब तक किसी प्रकार का आवेदन नहीं मिला है, आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हरकट्टा में युवक ने फंदे से झूल कर दी जान
ललमटिया थाना क्षेत्र के हरकट्टा गांव में बीते शनिवार को एक आदिवासी युवक का शव फंदे से लटकते मिला। वहीं शव की पहचान सावना टुडू (15 वर्ष) के रूप में की गयी है। बताया गया कि मृतक का पिता नहीं है, पोस्टमार्टम में अभिभावक के तौर पर मां का नाम दर्ज कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक का किसी बात को लेकर घर में ही विवाद चल रहा था तभी मृतक ने गुस्से में आकर फंदे से लटक कर अपनी जान दे दिया। युवक के शव को शनिवार को पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया था। पुलिस द्वारा इस मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


