संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़। एंबुलेंस संख्या 108 के ईएमटी,चालक एवं अन्य कर्मी पिछले 3 महीने से वेतन नहीं मिलने पर उपायुक्त को आवेदन देकर बकाया वेतन को लेकर गुहार लगाई है। कर्मियों ने आवेदन के माध्यम से कहा कि विगत 03 माह का जीवीके – ई एम आर आई एवं 2 माह का पिछले कंपनी जीएचएल के द्वारा झारखण्ड राज्य के सभी जिला में हमारा वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा हैं। फल स्वरुप हमारे सामने कठिन परिस्थिति उत्पन्न हो गई है। जबकि हम लोगो ने सातों दिन 24 घंटा सेवा दे रहे हैं। जुलाई से सितंबर तक का हम सभी का वेतन जीवीके ईएमआरआई कंपनी के द्वारा भुगतान नही हुआ हैं। कंपनी का टेंडर अगस्त माह 2024 को समाप्त हो गई हैं। कंपनी के द्वारा अभी तक किसी कर्मचारीयों को जॉइनिग लेटर नही दिया गया है। पीएफ एवं ईएसआईसी की सुविधा नहीं हैं। नई कंपनी टेंडर लेती हैं तो रजिस्ट्रेशन के नाम पर भारी भरकम चढ़ावा मांगती है। कंपनी बकाया की राशि देने में आनाकानी कर रही है। उन्होंने उपयुक्त से गुहार लगाई की सभी कर्मचारीयों को एनआरएचएम स्थाई करण करते हुए वेतन भुगतान करवाने की कृपा करें । भुगतान न होने की दिशा में 14 अक्टूबर के रात्रि 8 बजे से सभी अनिचित काल के लिए हड़ताल पर चले जायेगे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


