पाकुड़। सोमवार को समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में खाद्यान आपूर्ति, जन वितरण प्रणाली दूकान से संबंधित मामले, दाल-भात योजना, धान अधिप्राप्ति एवं भुगतान, धोती साड़ी योजना समेत आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित अन्य सभी योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया कि प्रत्येक कार्डधारी लाभुकों को उचित दरों पर उचित मात्रा में ससमय खाद्यान्न वितरण करना सुनिश्चित करायें। सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को राशन कार्ड से संबंधित लंबित मामलों को त्वरित गति से निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। वहीं सहकारिता विभाग की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त के द्वारा विगत वर्ष की धान अधिप्राप्ति वित्तीय वर्ष 2023- 24 में 22% धान अधिप्राप्ति होने के कारण नाराजगी प्रकट करते हुए सभी सहकारिता पदाधिकारी को सबसे कम उपलब्धि वाले लैम्प्स को चिन्हित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने वित्तीय वर्ष 2024- 25 में लक्ष्य के अनुसार शत प्रतिशत धान अधिप्राप्ति करने का निर्देश सहकारिता पदाधिकारी को दिया।मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक सिंह, जिला सहकारिता पदाधिकारी चन्द्रजीत खलखो, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार, सभी एमओ, एजीएम, बीसीओ व लैंप्स सदस्य सचिव समेत अन्य उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


