सरैयाहाट। दुर्गा पूजा के दौरान सरैयाहाट में एक समुदाय के युवकों के द्वारा दूसरे समुदाय की बच्ची के साथ के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर पुरे दिन गाँव में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। स्थिति न बिगड़े इसके लिए गाँव में सुबह से ही बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनान किया गया था। गाँव के चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात थी, पुरे गाँव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। एसडीपीओ अमित कुमार कच्छप, बीडीओ महेश्वरी यादव, सीओ राहुल कुमार शानू, सर्कल इंस्पेक्टर बिशुन देव पासवान, महिला थाना प्रभारी अनुपमा सोरेंग, जरमुंडी थाना प्रभारी श्यामानन्द मंडल, सरैयाहाट थाना प्रभारी ताराचंद, हँसडीहा थाना प्रभारी प्रकाश सिंह, तालझारी थाना प्रभारी अजित यादव गाँव में कैम्प किए हुए थे।
—————————-
महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी पीड़िता से मिलने पहुँची
घटना की जानकारी मिलने के राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी पीड़िता से मिलने पहुँची। इस दौरान ममता ने परिजनों से घटना की वृस्तृत जानकारी ली। पीड़िता का हाल लेने के बाद ममता ने पत्रकारों से कहा की आज जो यहाँ का वातावरण है इसके लिए यहाँ के विधायक जिम्मेदार है। झारखण्ड सरकार तो संवेदनहीन हो गई है। यहाँ महिलाएं सुरक्षित नहीं है। घर से बच्ची को चार लोग उठा ले जा रहें है और विधायक उन्हें संरक्षण दे रहें है। अगर इस मामलें में पुलिस कोताही बरतती है तो आयोग इसपर संज्ञान लेगी।
———————
हिंदूवादी संगठन पीड़िता के गांव पहुंचकर ले रहे हैं घटना की जानकारी
मामलें को लेकर बड़ी संख्या में भाजपा, विश्व हिंदू परिषद और अन्य संगठनों से जुड़े लोग गाँव पहुँच पीड़िता के परिजन से मिल घटना की जानकारी लेते दिखें। भाजपा नेता सीताराम पाठक ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया उन्होंने कहा की झारखण्ड की हेमंत सरकार के राज में पुरे प्रदेश में एक साजिश के तहत ऐसी घटनाओं को किया जा रहा है। भाजपा के लोग ऐसे लोगों के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेंगी। भाजपा के पूर्व प्रत्याशी गजाधर सिंह, देवेंद्र नाथ सिंह के अलावा अशोक शर्मा, भृगुनाथ यादव सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपाई और वीएचपी के लोग गाँव में मौजूद थे।
—————-
एक विशेष षड्यंत्र के तहत हो रहा है डेमोग्राफी को बदलने का प्रयास
हजारीबाग के फायरब्रांड हिंदूवादी नेता रोशन झा भी पीड़िता के गाँव पहुँच घटना की जानकारी लिया। रोशन झा ने बताया की इस प्रकार की विकृति को एक एजेंडे की तरह सुनयोजित ढंग से किया जा रहा है। समुदाय विशेष के लोग यहाँ की डेमोग्राफी को बदलने का प्रयास कर रहें है। अगर आज ऐसे घटनाओं को नहीं रोका गया तो आने वाले दिनों में हमारी माँ बेटियां सुरक्षित नहीं रहेंगी। इस लिए झारखण्ड पुलिस ऐसे तत्वों को सख़्ती दिखाए नहीं तो पुरे राज्य में सड़क पर उतर कर वेलोग आंदोलन करेंगे।
मामले की गंभीरता का इसी से अंदेशा लगाया जा सकता है की इस पुरे घटनाक्रम में जिले के पुलिस पदाधिकारी सवालों के जवाब से बचते दिखाई दिये। हालांकि गाँव के लोगों को पकड़ कर पुलिस को सौंपे गये दोनों आरोपी युवक से पुलिस पूछताछ करती दिखाई दी। महिला थाना प्रभारी अनुपमा ने घंटो आरोपियों के घर के महिला सदस्यों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली।


