देवघर। सारठ बुराइयों पर अच्छाईयों का प्रतीक माने जाने वाले हिन्दूओं का महापर्व दुर्गा पूजा हर्षोल्लास के साथ शांति पूर्वक सम्पन्न हो गया।इस अवसर पर इस क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों सारठ,सबैजोर, बाभनगामा,कुकराहा,पथरड्डा, रामपुर,पिपरासोल,तालझारी,चितरा आदि के साथ साथ ग्रामीण इलाकों में श्रद्धालुओं भक्तजनों द्वारा अपने-अपने घरों में मां दुर्गा की कलश स्थापित कर नौ दिनों तक चंडी पाठ एवं मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मां दुर्गा की नवों रूपों की पूजा अर्चना की गई।इस अवसर पर दुर्गा मां के मंदिरों में रात्रि को भजन कीर्तन आदि धार्मिक अनुष्ठानों का कार्यक्रम आयोजित किया गया।वही विजया दशमी के दिन को धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ माता भगवती की कलश एवं प्रतिमा को जल में प्रवाहित कर भक्तिमय माहौल में लोग एक दूसरे को बधाई एवं चरण स्पर्श करते देखे गए। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस को विभिन्न मंदिरों के आलावे चौक चौराहों पर तैनात देखा गया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


